Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से किया जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के जिलाधीश जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश द्वारा जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की गयी है कि कोरोना वायरस (कोविड-19) से जनपद के समस्त नागरिकों को सुरक्षित बचाव के लिये सोशल डिस्टेंसिंग के जैसा कि प्रधानमंत्री के आवाहन  का पालन अवश्य करें किया है । उन्होंने अपील किया कि मार्च दिन रविवार को प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक सभी जनपदवासी ‘‘जनता कर्फ्यू का पालन करें।

                            जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि 22 मार्च को प्रातः 07 बजे से रात्रि 09 बजे तक घर से बाहर न निकले और सभी जनपदवासी अपने घर में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करें। हम सब मिलकर कोरोना वायरस के संक्रमण को अपने जनपद में रोकने के प्रयास को सफल बनायें। उन्होंने कहा कि विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को भी घर में रखने के लिये अपने स्तर से हिदायत दें।  यह भी सुनिश्चित करें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने का हम सभी का सामूहिक प्रयास सफल रहे। हमारा यह प्रयास हमारे आत्म संयम एवं देशहित में कर्तव्य पालन का एक प्रतीक होगा। यह ‘‘जनता कर्फ्यू’’ तभी सफल हो सकेगा। जब सभी नागरिक आत्म संयमित होकर अपने जनपद एवं समाज के प्रति अपने दायित्व के रूप में इसे अपनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे