होली हंगामा व कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
प्रतापगढ | सांगीपुर के एस. एस.पब्लिक स्कूल में होली हंगामा कवि सम्मेलन के आयोजन में कवियों ने अपने छंद मुक्तक ,गीत ,गजलों और व्यंग का ऐसी पिचकारी चलाई कि श्रोता इंद्रधनुषी रंग से रंग उठे । होली मिलन कवि सम्मेलन की शुरुआत प्रमोद लंठ की वाणी वंदना से हुई उसके बाद योगेंद्र पांडेय ने .. खुशी औ मोहब्बत कै त्योहार होली ,शरारत के रंग मां रंगी यार होली से सबको रँगा डॉ प्रभाकर मिश्र ने बाबा रसिया जनम के लै फगुआ की आड़ ,फागुन मा पिचकारी पकड़ै खोजत फिरत जुगाड़ से खूब हंसाया ,नरेंद्र निराश ने पिचकारिंन मा भरि रंगनवा ई फगुनवा आवा ना ,जीजा नाचै होये मगनवा ,ई फगुनवा आवा न ..उज्जड जौनपुरी ने चली खून की पिचकारी है दिल्ली में श्रीमान ,जनता को भड़काने का नित चला रहे अभियान ..से राजनैतिक विसंगतियों पर प्रहार किया । लल्ला सिंह ,हेमन्त शुक्ल ,संतोष सहज ,लक्ष्मी कांत मिश्र , श्याम शंकर पांडेय विनोद ,यज्ञ कुमार सिंघम , राधेश पांडेय हरिवंशसिंह साई ,अनूप त्रिपाठी ,संजय शुक्ल ने काव्यपाठ किया इसके पूर्व लोगो ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम एकता से सराबोर हो गए । संचालन हरिवंश शुक्ल शौर्य अद्द्यक्षता बचई राम द्विवेदी अनुराग ने किया आभार आयोजक लल्लन सिंह आभार संजोयक यज्ञकुमार सिंघम ने किया इस मौके पर योगेश सिंह ,रुचि ,दिनेश सिंह मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ