आलोक बर्नवाल
मेंहदावल, संतकबीरनगर।
जबसे दिल्ली मे आम आदमी पार्टी ने भारी बहुमत से दूसरी बार सरकार बनाई है। तब से आम आदमी पार्टी में पूरे जोश से लबरेज कर दिया है। जिससे अब केंद्रीय प्रशासन दिल्ली के अलावा अन्य राज्यो में भी पार्टी के विस्तार के प्रति सक्रिय हो गई है। जिसके कारण उत्तरप्रदेश में भी पार्टी अपने कदमो को मजबूत करना चाह रही है। जिससे बीते 24 फरवरी से सदस्यता अभियान का आरंभ कर दिया है।
बताते चलें कि इसी सदस्यता अभियान के तहत आज मेंहदावल विकास खण्ड के नन्दौर ग्रामपंचायत में भी आम आदमी के कार्यकर्ताओं द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें आज सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज के समय मे लोग आम आदमी पार्टी में अपने भविष्य को देख रहे है। आम जनमानस महंगाई, बेरोजगारी जैसे महादानव से परेशान है और केंद्र व प्रदेश की सरकार अपने आप मे मस्त है। आम लोगो की तकलीफ को आज के दौर में कोई भी पार्टी संजीदगी से नही ले रही है। जिससे आम आदमी पार्टी को लोग अपने दुखदर्द को दूर करने वाला समझ रहे है। उत्तरप्रदेश में आम जनता बिजली, पानी, भ्रष्टाचार आदि जैसी समस्याओं से त्रस्त है। इन्ही समस्याओं के निदान आज के समय मे केवल आप आम आदमी पार्टी ही कर सकती है।इसतरह से अनेको बातो को पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया। आज के वृहद सदस्यता अभियान के अवसर पर मो0इकबाल, अमन बर्नवाल, आशिक अली, शमीम, अजमत अली, घूरे, मो0समीर, मो0असलम, मेंहदी हसन, निसार अहमद, मुकेश चौधरी, अब्दुल कलाम, मो0हनीफ, गौस अहमद आदि सैकड़ो ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया। इस सदस्यता अभियान के अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व आप महासचिव आलोक बर्नवाल, पूर्व मेंहदावल संयोजक तीरथ अग्रहरि, आप कार्यकर्ता अनुराग उर्फ जिम्मी जायसवाल, वाहिद अली, अब्दुल हकीम आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ