अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के प्रभारी मंत्री चेतन चैहान ( मंत्री, होमगार्डस, सैनिक कल्याण, पी0आर0डी0 एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, उ0प्र0) द्वारा यू0पी0टी0 गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान सरकार के विकास कार्यो व योजनाओं की उपलब्धियां बतायी गयी। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा सुशासन के तीन वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका में केन्द्र व राज्य सरकार के उपलब्धियों के साथ-साथ जनपद व विधानसभा में कराये गये कार्यो का विवरण दिया गया है।
प्रभारी मंत्री द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये बताया गया कि 2014-15 में प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 42,267 रुपये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 70,419 रुपये हो गयी है। पूरे प्रदेश में 36 हजार करोड़ रुपये से 86 लाख लघु व सीमान्त किसानों का फसली ऋण माफ किया गया। इन्वेस्टर समिटि 2018 में 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आया व 35 लाख से अधिक रोजगार प्रदान किये गये। प्रयागराज कुम्भ 2019 का दिव्य एवं भव्य आयोजन किया गया। कुम्भ ने स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्था के मानक स्थापित किये जिसको देश-विदेश में सराहा गया। भारत सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों बताते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ 5 लाख परिवार को निःशुल्क गैस कनेक्शन व प्रदेश में 1 करोड़ 37 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 लाख आवास निर्मित किये गये। स्वच्छ भारत मिशन में 10 करोड़ 91 लाख शौचालय निर्मित किये गये। सौभाग्य योजना में 2 करोड़ 65 लाख विद्युत कनेक्शन दिये गये। आयुष्मान भारत योजना में देश के 10 करोड़ 74 लाख गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाख दिया गया। प्रदेश में 21 नये मेडिकल काॅलेज व 02 एम्स की स्थापना किया जायेगा। मिशन इन्द्रधनुष के तहत पूरे देश में 3 करोड़ 65 लाख बच्चों का टीकाकरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 14.5 करोड़ किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये दिया जा रहा है। मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क योजना, प्रधानमंत्री सिचाई योजना, नमामिगंगे योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, अमृत योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इण्डिया, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, प्रधानमंत्री कर्मयोगी मानधन आदि योजनाओं के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां बतायी गयी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 92 हजार 251 करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण महाकुंभ में 22.59 करोड़ पौधों का रोपण किया गया। अयोध्या में दीपोत्सव 2019 में 6 लाख 11 हजार दीपो को प्रज्ज्वलित कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया। एक जनपद एक उत्पाद योजना को राष्ट्रीय पहचान दिलायी गयी। स्कूल चलो अभियान के तहत प्रदेश में 4 करोड़ 71 लाख बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालय में किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार बेहतरीन कार्य करते हुये जेई/एईएस के मामलों में 75 प्रतिशत व मृत्यु के आंकड़ों में 90 प्रतिशत की कमी लाई। साथ नये मेडिकल काॅलेज में पढ़ाई प्रारंभ किया गया। प्रत्येक रविवार को प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री अरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपराधों पर अंकुश लगाया है, अपराधों में कमी आयी है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। प्रभारी मंत्री ने कहा वर्तमान सरकार में डकैती के मामलों में 69 प्रतिशत, लूट के मामलों में 47 प्रतिशत, हत्या के मामलों में 21 प्रतिशत, फरौती के मामलों में 37 प्रतिशत, बालात्कार के मामलों में 18 प्रतिशत की कमी आयी है। महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के लिए 81 फास्ट ट्रेक कोर्ट की स्थापना की गयी। प्रत्येक जनपद में साइबर सेल का गठन किया गया। 344 नये थाने बनाये गये। वर्तमान सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शून्य टाॅलरेन्स की नीति अपनाते हुये भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जिससे की भ्रष्टाचार में कमी आयी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार ने तीन वर्षो में अन्य सरकारों के 30 वर्ष के बराबर कार्य किया गया व विकास के नये आयाम स्थापित किये है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में सरकार लगातार विकास कार्यो के नये नए कीर्तिमान बना रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार के कार्यों से यू0पी0 की धारणा लोगों में बदली है। सरकार ने चुनौतियों को अवसरों में बदला है। इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाशनाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, प्रतिनिधि सांसद श्रावस्ती सुनील कुमार चैधरी, प्रतिनिधि विधायक गैंसड़ी, प्रतिनिधि विधायक सदर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, डीपी सिंह, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसपी देवरंजन वर्मा, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, एसडीएम सदर नागेन्द्र नाथ यादव, सीओ सिटी राधा रमण सिंह, पी0डी0 अनिल कुमार, डीएसटीओ संजीव कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी आशुतोष कुमार व अन्य अधिकारीगण व पत्रकार उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ