Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मोकलपुर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंडा। तीन दिवसीय पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा ग्राम पंचायत मोकलपुर श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में आयोजन किया गया है | इस अवसर पर बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया हुआ शाम को श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा हुआ तथा कथा के दूसरे दिन प्रातः  8:00 बजे से 11:00 बजे तक गायत्री महायज्ञ एवं  शाम 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक संगीतमय पावन प्रज्ञा पुराण कथा किया जाएगा ।टोली नायक पं अनंत राम जी महाराज ने कहा कि गायत्री का जप मानव मात्र चाहे किसी भी जात धर्म संप्रदाय आदि का क्यों ना हो कर सकता है, क्योंकि यह विशुद्ध रूप से सद्बुद्धि प्रदान करने का मंत्र है। और आज सबको सद्बुद्धि की विशेष जरूरत है। सद्बुद्धि हमको नेक रास्ते पर प्रेरित करती है, सत्कर्म लाभ के रूप में सुख संपन्नता दिलाती है।
इस अवसर समाजसेवी संजय कुमार यादव व ग्राम प्रधान राम अभिलाख वर्मा ने कहां की कोई भी इंसान अपने जीवन को ही प्रयोगशाला मानकर स्वयं करके देखें वह स्वयं अनुभव करेगा कि वास्तव में विचारों एवं भावों में सकारात्मक तब्दीली आती चली जाएगी। उसका आंतरिक तेज बढ़ता जाएगा और आत्मविश्वास बढ़ता हुआ प्रखर व्यक्तित्व एवं उज्जवल चरित्र बनता चला जाएगा। इसअवसर अमित चंद गुप्ता, रामफेर भारती, बहादुर यादव, हगनूभारती, कल्लू वर्मा ,सुरेश, प्रदीप बर्मा, गोविंद यादव, मनोज कुमार वर्मा, डॉ राजकिशोर शर्मा ,प्रधान मनीष कुमार पांडे ,सोनू वर्मा, मनोज आदि लोग शामिल रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे