Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मसकनवा में बने क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था चाक चौबंद,खाने पीने की व्यवस्था पर्याप्त


दुर्गा सिंह पटेल/सुनील गौड़
मसकनवा गोण्डा : कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए विकास खण्ड छपिया के माँ गायत्री राम सुख पाण्डेय पीजी कालेज मसकनवा में बना क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई हैं। क्वारंटाइन सेंटर में गैर जनपद व गैर राज्य से आये लोगों पर प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। क्वारंटाइन किये गए लोगों के लिये खाने पीने की व्यवस्था पर्याप्त की गई है। साथ ही साफ सफाई की विशेष ध्यान दिया गया है।
अब तक इस क्वारंटाइन सेंटर में लगभग 600 लोगों की जांच की गई है। जिसमें से दिल्ली, मुम्बई,पूना, झांसी सहित अन्य जिला व राज्य से आये हुऐ 65 लोगो को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना वायरस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी पूरी अहतियात बरत रही है। 
उपजिलाधिकारी मनकापुर हीरालाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए क्वारंटाइन किये गए लोगे के खाने पीने पूरी व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई हैं। खाना बनाने के लिए चार रसोईया व साफ सफाई के लिए चार सफाईकर्मी लगाये गए हैं।
उन्होंने बताया कि यदि क्वारंटाइन सेंटर में लोगों की संख्या बढ़ती है तो बगल में स्थित माँ गायत्री इन्टर कालेज को भी क्वारंटाइन सेंटर बना दिया गया है। साथ ही पूरी व्यवस्था कर दी गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर छपिया थाने के पुलिस फोर्स मौजूद हैं। साथ ही तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान, कानूनगो शेषराम शुक्ला,लेखपाल संजीव कुमार,महेंद्र कुमार,प्रिंस मौर्या, शिवशरण श्रीवास्तव,शिव कुमार पाण्डेय, चैनमेन दिलीप कुमार व स्वास्थ्य विभाग के डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ बेद प्रकाश वर्मा,डॉ आदिल मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे