Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:कर्म योगी पुलिसकर्मियों को भाजपा जिला अध्यक्ष ने वितरित किए मास्क


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई में जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप सिंह ने  कर्मयोगी पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को मास्क वितरित  करने के उपरांत सभी का मेडिकल परीक्षण भी कराया।                                    
                   भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए लॉक डाउन ने जिस तरह से पुलिस के कर्मचारी, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी बाहर निकल कर हम सभी को सेवा दे रहे हैं वह वंदन अभिनंदन के पात्र हैं और उनका ख्याल रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। सामाजिक दूरी बनाते हुए कार्य करने की सलाह देते हुए सभी को मास्को वितरित किया तथा उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जिसमें थाना महाराजगंज तराई के सभी कर्मचारी स्वस्थ पाए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे