Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लाइब्रेरियन के आकस्मिक मृत्यु पर शोक

बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय  स्थित एम एल के महाविद्यालय के लाइब्रेरियन अमित प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन पर महाविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। 

                 जानकारी के अनुसार मंगलवार को हृदय गति रुक जाने के कारण महाराणी लाल कुंवरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लाइब्रेरियन के पद पर तैनात अमित प्रताप सिंह की मृत्यु  हो गई है। लाइब्रेरियन श्री सिंह के पिता स्वर्गीय (डॉ) एस पी सिंह भी इसी महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर थे। वहीं प्रसिद्ध वैज्ञानिक व एम एल के महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ पी पी सिंह के भतीजे एवं वर्तमान में रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ आर के सिंह के चचेरे भाई थे। अमित प्रताप सिंह के आकस्मिक निधन से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एन के सिंह सहित सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की  है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे