Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा में छह नये कोरोना पॉजिटिव मिलने से मरीजों की संख्या हुई 16


ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। सोमवार को सुबह एक और आई रिपोर्ट के अनुसार गोण्डा जिले में छह नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। 
    जिला प्रशासन की ओर से अभी जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार आज आई सैंपल की रिपोर्ट में 6 नए कोरोना पॉजिटिव केसेज की पुष्टि हुईं है। जनपद में अब कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 16 हो गई है। जिला प्रशासन के मुताबिक सभी मरीजों को कोविड लेवल-1 अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
   सीएमओ डॉक्टर मधु गैरोला ने बताया कि ये सभी लोग पहले से आइसोलेटेड थे। अब जिले में पॉजिटिव केसेज की संख्या 16 हो गई है। सभी संक्रमित अलग अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताएं गए हैं। ये सभी मुंबई और दिल्ली से कुछ दिनों पहले आए थे। डीएम डॉक्टर नितिन बंसल ने बताया कि सभी संबंधित क्षेत्रों को प्रोटोकॉल के तहत सील करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे