Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा में 3 और कोरोना पॉजिटिव मिलने से संख्या हुई 19

ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। जिले में 03 और पॉजिटिव केसेज की सूचना मिली है, जिसके बाद अब कुल संक्रमितों की संख्या 19 हो गई है।
    आज सुबह आई रिपोर्ट में छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी बीच शाम को 3 और मरीज मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि 2 लोग नवाबगंज ब्लॉक और 1 व्यक्ति इटियाथोक ब्लॉक का रहने वाला है। ये सभी लोग मुंबई से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भाग आए हैं। महाराष्ट्र शासन द्वारा सूचना के बाद इन लोगों के बारे में जानकारी हुई है। पॉजिटिव रिपोर्ट होने के बावजूद भागकर आने पर तीनों लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। इटियाथोक वाले मरीज को लेवल-1 में शिफ्ट किया जा चुका है, जबकि नवाबगंज के दोनों पॉजिटिव लोगों क़ो लाया जा रहा है। जिले में पॉजिटिव केसेज की  कुल संख्या 19 हो गई है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे