Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Balrampur:कोरोना नियन्त्रण के लिए जिले भर में डाली जाएगी आहुति



तुलसीपुर, बलरामपुर।। वैश्विक महामारी कोरोना से पूरा विश्व पीड़ित पड़ा हुआ है। समृद्धिशाली देश आत्मनिर्भर, संसाधनों से युक्त आधुनिकता,भौतिकतावाद में जन्मी वहां की जनता आज अपने घरों में लाक डाउन में बंद पड़ी है। भारत भी इससे अछूता नहीं है लेकिन लड़खड़ाते कदमों और सीमित संसाधनों के माध्यम से देवतुल्य भूमि को पुनः एक बार खड़ा होने के लिए प्रयासरत होता दिख रहा है। ऋषि मुनियों की इस भूमि को यज्ञ से पवित्र करने का जो कार्य पुरातन काल में किया गया हैं। उसी यज्ञ तत्व की समिधाओं से पुनः महामारी से निजात दिलाने के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पहल की है। 31 मई को पूरे जिले में लगभग 2400 घरों में गयात्री यज्ञ आयोजित किए जाएंगे।

             गायत्री परिवार में जिला आपदा प्रबंधन के जिला प्रभारी प्रदीप गोयल ने बताया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को निष्प्रभावी करने के लिए गयात्री परिवार 31 मई को देश के दस लाख घरों में गयात्री यज्ञ का आयोजन करने जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के लगभग 2400 घरों में सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक यज्ञ होना निश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ एवं सुखी राष्ट्र की प्रार्थना भी की जाएगी।उन्होंने बताया कि यज्ञ गायत्री परिवार के सदस्य अपने अपने घरों में 56 प्रकार की जड़ी बूटियों एवं गायत्री मंत्रो के साथ अन्य विशेष मंत्रों के माध्यम से आहुती दी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे