Gonda: पुराने विवाद को लेकर हुआ घमासान, चार घायल | CRIME JUNCTION Gonda: पुराने विवाद को लेकर हुआ घमासान, चार घायल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda: पुराने विवाद को लेकर हुआ घमासान, चार घायल



डॉ ओपी भारती
वज़ीरगंज(गोंडा) स्थानीय क्षेत्र के ग्रामपंचायत बेलभरिया के मेहिया के बीरतिया में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल रिफर कर दिया गया।पीड़ितों ने हवाई फायर का भी आरोप लगाया है।
बेलभरिया के मेहिया निवासी आंनद कुमार के द्वारा दी गयी तहरीर के मुताबिक पूर्व विवाद को लेकर नियामतपुर के मजरे खोजवा निवासी पिंटू पांडेय,बद्री पांडेय,अशोक , जगन्नाथ, ने एकराय होकर वादी के परिजनों जीतेन्द्र, रामचंदर, मुरता पत्नी बुधराम व बिमला पत्नी रामगरीब घायल हो गए। पीड़ित ने आरोपियों पर हवाई फायर का भी आरोप लगाया है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद जिलाअस्पताल रिफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि विवाद की सूचना है।पुलिस मौके पर जाकर आरोपियों की धड़पकड़ कर रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे