Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हॉटस्पॉट बना भिनगा,लोग परेशान

 
                                वीडियो                

वृजेश गुप्ता
श्रावस्ती:भिनगा में 25 जून को जज के स्टोनो की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी, एसपी सहितआला अधिकारियों ने भिनगा नगर का भ्रमण कर नगर को हॉटस्पॉट बनाने का निर्देश दिया । जिसके  तहत नगर पालिका प्रशासन ने गलियों और मुख्य मार्ग को लॉक कर दिया। जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कत का सामना  करना पड़ा, इतना ही नहीं मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर जैसी आवश्यक दुकाने बंद रही। लोगों को अस्पताल जाने के लिए घरो से पैदल निकलना पड़ा। सब्जियां ,राशन आदि आवश्यक वस्तुए नहीं मिल सकी।  स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से हॉटस्पॉट बनाने के साथ-साथ आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और इमर्जेंसी सेवा के लिए एंबुलेंस सेवा एवं आवश्यक संपर्क मार्ग को खोले जाने की मांग की है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में शादी विवाह का कार्यक्रम भी सम्पन्न होना है , जिसके लिए लड़की पक्ष और लड़के पक्ष के लिए भी समस्या बन गईं है। नगर के लोगों ने जिला प्रशासन से राहत देने की मांग की है । हलांकि नगर पालिका प्रशासन ने दुकानदारों के साथ बैठक कर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता कराने के लिए होम डिलीवरी सेवा देने की तैयारी की  है , लेकिन अब देखना यह होगा कि नगर पालिका प्रशासन नगर के लोगों को इस कोरोना  महामारी से निपटने में किस प्रकार मदद करने में सफल होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे