Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

AYODHYA:श्रीचंद यादव को अयोध्या का सपा महानगर उपाध्यक्ष बनाये जाने से सपाई हुए हर्षित



वासुदेव यादव
अयोध्या। समाजवादी पार्टी मिशन 2022 को पूरी बहुमत से जीतने हेतु अभी से ही तैयारी में जुट गई है। जिसके चलते पार्टी की नई कार्यकारिणी महानगर अयोध्या में घोषित की गई है। इसी क्रम में राम नगरी अयोध्या के लोकप्रिय सपा नेता श्री चंद यादव को अयोध्या महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने से जहां पार्टी में काफी हर्ष है। वहीं दूसरी ओर अयोध्या के संत महंत जी साथ ही सभी कार्यकर्ता भी काफी हर्षित व खुश है। सभी ने श्री यादव को बधाई दी हैं। वहीं दूसरी ओर महानगर उपाध्यक्ष बनाए जाने पर श्री चंद यादव ने सपा के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ,प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल जी ,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन जी, जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव जी व महानगर महासचिव हामिद जाफ़र मीसम जी का आदि का धन्यवाद एवं उनके प्रति आभार ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा है कि सपा ही विकास की पार्टी है। हर वर्ग व धर्म का विकास सपा ने किया है। 2022 में सपा की आंधी आएगी। प्रचण्ड बहुमत से हम जीतेंगे। यूपी में सपा कि फिर सरकार बनेगी। हर चेहरे पर मुस्कान आएगी। जुमलाबाज पार्टी व जन विरोधी सरकार व पार्टी को जनता खुद ही उखाड़ फेंकेगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही यूपी का चहुँमुखी विकास होगा। भाजपा ने मात्र जनता को छला है। सपा के कामो को अपना बताती। श्री यादव ने कहा है कि जो पद व जिम्मेदारी हमे मिला है। उस पर हम खड़ा उतरेंगे व पार्टी को मजबूती व जीत दिलाने हेतु दिन रात्री संघर्ष व प्रयास करेंगे। श्री यादव के सपा पार्टी का महानगर अयोध्या उपाध्यक्ष बनाये जाने पर सपा पार्टी के सभी पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी हर्ष जताते हुए उनको बधाई दी है तथा कहा है कि इनके नेतृत्व में सपा फिर नया इतिहास रचेगी अयोध्या में सपा की सभी सीटों पर जीत होगी। सपा की ओर जनता आश लगाए बैटी है। आने वाला समय अब सपा का है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे