Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:कार्यकर्ताओं के साथ संजय विद्यार्थी ने मनाया सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

 
दुर्गा सिंह पटेल 
 मसकनवा गोंडा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सपा नेता संजय विद्यार्थी के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया।
सपा कार्यकर्ताओं ने गौरा विधानसभा के मदनापुर, पाण्डेयपुरवा, रानीजोत, मसकनवा चौराहा होते हुए खालेगांव तक साइकिल यात्रा निकाल कर आवाहन पत्र बाटा। खाले गांव स्थित समाजवादी पार्टी कार्यलय पर पौधरोपण किया गया उसके बाद कार्यकर्ताओ ने केक काटकर जन्म दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। सपा नेता संजय विद्यार्थी ने कहा की समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश की जनता गरीब मजबूर जैसे व्यक्तियों की सबसे बड़ी हितेषी वाली पार्टी है।
वहीं पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट त्रिपाठी के द्वारा कहा गया कि 2012 की तरह आज भी नौजवान किसान हर वर्ग के लोग समाजवादी पार्टी वह राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के साथ हैं। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।
इस मौके पर सुशील कुमार पाण्डेय सुनील मोदनवाल नीरज शर्मा विकास यादव संजय कनौजिया शहजाद सुभाष यादव पिंटू शर्मा शिवनारायण राजेंद्र गुप्ता लालू यादव सूर्यभान वर्मा पहलवान यादव अजय यादव विजय यादव रामचरित यादव दिलीप यादव रामकेवल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे