Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA:छपिया में दहेज उत्पीड़न व मारने पीटने का मुकदमा दर्ज



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोंड़ा। छपिया थाने में पीड़ित विवाहिता के पिता की तहरीर पर छपिया थाने में लड़की के ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है। मसकनवा बाजार के खालेगांव निवासी ताज मोहम्मद पुत्र हबीबुल्ला ने छपिया थाने में तहरीर दी है की उसकी लड़की गुलनार की शादी पांच वर्ष पहले अशरद पुत्र मुख्तार निवासी बड़ेबन हबेलिया थाना कोतवाली नगर बस्ती के साथ किया था।ताज मोहम्मद का कहना की लड़की की शादी में उसने अपने सामर्थ के अनुसार दान दहेज व पच्चीस हजार रुपये नगद दिया था।शादी के बाद लड़की का पति अशरद, ससुर मुख्तार सास सज्जो व ननद मुस्कान आदि और दहेज मे मोटर साइकिल की मांग करने लगे। पिता का आरोप है की बीते 29 जून को लड़की के पति अरशद व ससुर मुख्तार ने लड़की को लात घूँसों से बुरी तरह मारापीटा और बोलोरो गाड़ी से लड़की को मसकनवा चौराहे पर लाकर छोड़ दिये। एसओ छपिया संजय तोमर ने बताया की  लड़की के पिता ताज मोहम्मद की तहरीर पर लड़की के ससुराल पक्ष के बिरुद्ध दहेज उत्पीड़न व मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे