Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Ayodhya:बृजमोहन कुंज मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम



 वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री राम नगरी अयोध्या के ऋण मोचन घाटी स्थित बृजमोहन कुंज मंदिर के महंत अवधेश दास जी महाराज के पावन सानिध्य में एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष अयोध्या व साकेत पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष लोकप्रिय जननेता अभिषेक मिश्रा के देखरेख में भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इसके चलते मन्दिर में सुबह से लेकर देर रात्रि तक परम्परागत धार्मिक उत्सव गीत संगीत पूजन अर्चन का आयोजन किया गया। मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुवा। तदुपरांत महा आरती के साथ विशेष पूजा अर्चना किया गया व प्रसाद का वितरण हुवा। इस दौरान भक्तो ने युगल सरकार का दर्शन पूजन कर अपना जीवन धन्य किया। आयोजन के चलते मन्दिर को सजाया सवारा गया। मन्दिर के गर्भ गृह में विराजमान भगवान की विग्रह फूलो के मध्य बहुत ही मनमोहन लग रही है। तो वही विद्युत झालरों से पूरा मन्दिर काफी आकर्षित दिख रहा था। मन्दिर में भगवान का दर्शन पूजन कर भक्त हर्षित व काफी आनन्दित दिखे। 
 ज्ञात हो कि यहां पर गत 100 वर्षों से यह उत्सव सतत मनाया जा रहा है। कोरोना वायरस से बचाव का समुचित उपयोग किया गया। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूर्णता पालन व ख्याल रखा गया, दर्शक मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते दिखे। इस वर्ष सादगीपूर्ण ढंग से यह उत्सव मनाया गया। सर्वविदित हो कि यहां पर छठ उत्सव का भी आयोजन होगा। 
 इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अयोध्या के लोकप्रिय जननेता अभिषेक मिश्र ने सभी देश जनपद वाशियो को भगवान श्री कृष्ना जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई दी और कहा कि भगवान सभी का कल्याण करें। इस कार्यक्रम में श्रीराम बल्लभाकुंज मन्दिर अधिकारी राजकुमारदास, महन्त शशिकांत दास, महा मण्डलेश्वर स्वामी गिरीश दास, मंहत मनमोहनदास, अयोध्या सीओ अमर सिंह, कोतवाल सुरेश पांडेय, दरोगा दिवाकर कुमार सहित अन्य शामिल रहे। आगन्तुक सभी भक्तों को प्रसाद देकर महन्त अवधेश दास ने स्वागत सत्कार किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे