Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राजा दशरथ महल मन्दिर अयोध्या की सम्पत्ति पर गौरा पट्टी फैजाबाद में जबरन कब्जा अवैध निर्माण जारी, शिकायत पर भी नही मिल रहा इंसाफ़



वासुदेव यादव 

अयोध्या। योगी सरकार में भी भगवान धनुषधारी श्रीराम जी की संपत्ति पर जबरन गुंडई दबंगई के बदौलत अवैध कब्जा व निर्माण धड़ल्ले से दिन रात जारी है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर भी अब तक सख्त कार्यवाही नही हो रही है। जिसके कारण गन्ना सहकारी समिति फैजाबाद सचिव सुनील वर्मा उनके गुर्गों व ठेकेदार द्वारा अवैध कब्जा व निर्माण करवाया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट फौजदारी पर आमादा है। पीड़ित ने शिकायती पत्र सम्बन्धित विभाग व उच्चाधिकारियों को देकर इंसाफ व न्याय की गुहार लगाई है। 


 ज्ञात हो कि अयोध्या राजा दशरथ महल मन्दिर के परमार्थी गौ सन्त सेवी महंत बिंदु गदाचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज है। इस मंदिर की सम्पत्ति कैंट थाना क्षेत्र के मौजा चक गौरा पट्टी फैजाबाद गाटा संख्या 67 व 68 है। यह चक जिला सहकारी गन्ना विकास समिति आफिस से सटा है। यहां के सचिव सुनील वर्मा व उनके गुर्गे व ठेकेदार जबरन भगवान धनुषधारी की सम्प्पति पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण के तहत दर्जनों दुकान बनवा रहे है ताकि जमकर कमाई की जा सके। यह सब गुंडई दबंगई व जबरन करवाया जा रहा है। जबकि यह संपत्ति भगवान धनुषधारी श्री राम जी के नाम है और मन्दिर की अचल सम्पत्ति है।

यहां पर सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव सुनील वर्मा फैजाबाद के द्वारा मन्दिर की जमीन व संपत्ति को गन्ना की तरह चूसने का प्रयास किया जा रहा है। उनका यह कृत्य अक्षम्य व बहुत ही गलत है। विरोध जताने पर वे धमकाते व मारपीट फौजदारी पर आए दिन आमादा हैं। 

प्रार्थी व पीड़ित पक्ष महंत बिंदुगदाचार्य स्वामीदेवेंद्रप्रसादाचार्य जी महाराज ने सम्बंधित विभाग व अन्य उच्चाधिकारियो को शिकायती पत्र देकर मांग है कि धनुषधारी भगवान की संपत्ति पर हो रहे इस जबरन अवैध कब्जा व अवैध निर्माण को तत्काल रोका जावें। यह सम्पत्ति मन्दिर के भगवान की है। इस जमीन पर से अबैध कब्जा हटवाकर जमीन मन्दिर को दिलवाया जावे, जो कब्जा कर रहे है उन पर भी सख्त कार्यवाही की जावें। यहां पर मठ- मन्दिर व भगवान की सम्पत्ति पर हो रहे इस अवैध निर्माण व कब्जा को जिला प्रशासन व क्षेत्र की पुलिस तत्काल रोकवाये, ताकि भगवान की सम्पत्ति सुरक्षित रह सके व न्याय प्रदान हो सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे