Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Ayodhya:जल पुलिस की सक्रियता से डूबते युवक की बची जान

                       
         
वासुदेव यादव                अयोध्या।  सरयू नदी में पुराने पुल से मंगलवार की सुबह छलांग लगाकर आत्महत्या करने आए युवक को जल पुलिस की सक्रियता से बचा लिया गया। युवक गृह कलेश के चलते अयोध्या सरयू नदी में कूदकर आत्महत्या करना चाहता था। लेकिन स्थानीय जल पुलिस पीएसी व गोताखोरों की सक्रियता से उसको बचा लिया गया।      मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या जनपद के थाना मवई अंतर्गत रजनपुर गांव का राम सिंह 23 वर्ष पुत्र स्वर्गीय काशीराम  अयोध्या सरयू पुराने पुल से सुबह लगभग 9:00 बजे सरयू नदी में छलांग लगा दिया। यहां के स्थानीय लोगों ने देखा कि एक युवक पुल से नदी में कूद रहा है। जल पुलिस को सूचना मिलते ही सक्रिय हो गई और काफी कड़ी मेहनत व मशक्कत के बाद बीच मझधार से युवक को बाहर सकुशल जीवित निकाला गया। जल पुलिस द्वारा युवक के परिजनों को मोबाइल द्वारा सूचना दी गई। युवक की जान बचाने में जल पुलिस के जवान सुधीर सिंह, मुन्नालाल और पीएसी 32 लखनऊ बटालियन बाढ़ राहत कंपनी के पीसी जुल्फिकार अली, यचसीपी दूधनाथ नायक, शकील अहमद, राम अनंत, अमरेंद्र बहादुर सिंह तथा अयोध्या के गोताखोर विक्रम माझी व कमलेश मांझी आदि रहे। यहां के सभी स्थानीय लोगों ने डूब रहे युवक के परिजनों ने युवक की जान बचाने वालों के प्रति आभार जताया तथा उनके कार्यों की ख़ूब प्रशंसा की और कहा कि जल पुलिस व पीएसी के जवान का कार्य बहुत ही सराहनीय है। ज्ञात हो कि अभी गत दिनों भी 4 युवक को  जल पुलिस के जवानों ने नदी में डूबते वक्त बचाया था।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे