Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

12 October सोमवार के दिन किस राशि वालों पर बरसेगी भगवान शंकर की कृपा, जानें किसे होगा बड़ा लाभ।।



     आज का पंचांग
        12/10/2020
तिथि दशमी - 16:40:38 तक
नक्षत्र आश्लेषा - 24:29:41 तक
करण विष्टि - 16:40:38 तक,
बव - 27:44:51 तक
मास आश्विन "अधिक"
पक्ष कृष्ण
योग साघ्य - 20:35:17 तक
वार सोमवार
ऋतु      शरद
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:20:21
सूर्यास्त 17:54:10

🌙चन्द्र राशि कर्क - 24:29:41 तक
चन्द्रोदय 26:10:00
चन्द्रास्त 15:09:00
संवत्सर       प्रमादी
शक सम्वत 1942  
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:33:48
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 12:30:24 से 13:16:39 तक, 14:49:09 से 15:35:25 तक
कुलिक 14:49:09 से 15:35:25 तक
कंटक 08:39:07 से 09:25:23 तक
राहु काल 07:30:00 से 09:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:11:38 से 10:57:53 तक
यमघण्ट 11:44:08 से 12:30:24 तक
यमगण्ड 10:40:32 से 12:07:16 तक
गुलिक काल 13:34:00 से 15:00:43 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत 11:44:08 से 12:30:24 तक
दिशा शूल          पूर्व
ताराबल 
अश्विनी, भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुष्य, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल 
वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ।

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र... ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। वहीं कुंडली में इसे मन का कारक माना गया है। इनका रंग सफेद रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव देवाधिदेव महादेव शिव शंकर ही हैं।
पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र......
      
1. मेष राशि :-
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेकिन, आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।
2. वृषभ राशि :-
अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंने के साथ ही प्रसिद्धि मिलेगी।
3. मिथुन राशि :-
निजी जीवन में भागदौड़, के बाद सफलता की संभावना है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढेगे। लेकिन, ध्यान रखें अपने संबंधो के प्रति आपकी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। शनिदेव की आरधना लाभदायक रहेगी।
4. कर्क राशि :-
नौकरी में बदलाव की इच्छा के बीच फैसला लेने में असमंजस की स्थिति रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।
साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी।
5. सिंह राशि :-
समय का सदुपयोग करते हुए मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।
6. कन्या राशि :-
समय पर काम न होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवन साथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगां
7. तुला राशि :-
आज खान-पान पर नियंत्रण रखने के साथ ही व्यर्थ के दिखावों से भी दूर रहें। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे।व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी। मानसिक शांति की तलाश में रहने के साथ ही संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी।
8. वृश्चिक राशि :-
काम की अधिकता के बीच आज नौकरी में मनचाहे स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करे। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढेगी।
9. धनु राशि :-
व्यवसाय में उन्नति की संभावना के बीच आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। लेकिन, आपके द्वारा लिए गए कुछ निर्णय गलत साबित होंगे।
10. मकर राशि :-
व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। समाजिक  आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। धर्म ग्रंथो के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।
11. कुम्भ राशि :-
दूसरों के विश्वास करने में जरा सतर्कता बरतें। विपरीत परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा।प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।
12. मीन राशि :-
व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे।अपने कर्मचारियों पर नजर रखें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे