Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मीडिया है समाज का दर्पण: अभिषेक मिश्र

 


वासुदेव यादव

अयोध्या।अयोध्या "मख़ौड़ा संदेश" हिंदी दैनिक समाचार पत्र के अयोध्या कार्यालय का हुआ उद्घाटन। अयोध्या "मखौड़ा संदेश" के दैनिक संस्करण का शुभारंभ  भाजपा के महानगर अध्यक्ष अयोध्या अभिषेक मिश्र ने किया। 

  अयोध्या के निर्मोचन घाट तिराहे पर स्थित संकट मोचन मंदिर के परिसर में किया आयोजित दैनिक समाचार पत्र के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए श्री मिश्र ने कहा कि पत्रकार व पत्रकारिता से जुड़े लोगों की सुरक्षा व संस्था जिम्मेदारी समाज के जागरुक लोगो पर हैं। मखौड़ा संदेश न सिर्फ अयोध्या का संदेश बल्कि देश प्रदेश का संदेश बने । मीडिया समाज का दर्पण है। इसकी गरिमा कायम रहनी चाहिए।  अखबार के प्रधान संपादक माता प्रसाद पांडेय , समाचार संपादक ओम प्रकाश पांडेय के अलावा विधि सलाहकार मंदीप पाण्डेय ने भी अखबार को समाज का दर्पण बताया।

 समारोह में मुख्य रूप से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती के  जिलाध्यक्ष अवधेश त्रिपाठी, अयोध्या के वरिष्ट पत्रकार वासुदेव यादव, अजय अरोड़ा, अनिल पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, प्रकाश दीप त्रिपाठी , शिवदयाल , जयप्रकाश , विकास , दिनेश चंद गुप्ता , पवन पाण्डेय , अनूप श्रीवास्तव , कार्तिकेय उपाध्याय , निखिल पाण्डेय ,  संजय यादव देव दत्त , विकास पाण्डेय सहित लोग मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे