Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR... नवनिर्वाचित मंत्री का जोरदार स्वागत


अखिलेश्वर तिवारी/अश्वनी गुप्ता

जनपद बलरामपुर के तहसील मुख्यालय तुलसीपुर में भाजपा से पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंह गुड्डू को अवध क्षेत्र का मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अवध क्षेत्र के मंत्री बनाए जाने के बाद तहसील मुख्यालय तुलसीपुर के प्रथम आगमन पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विशुनदेव गुप्ता ने उनका स्वागत अंगवस्त्र भेंट कर किया एवं शुभकामनाएं दी। स्थानीय पदाधिकारियों में भाजपा के महामंत्री विष्णुदेव गुप्त, सभासद शिवकुमार गुप्ता, सभासद प्रतिनिध श्याम सुंदर गुप्ता, सुनील सोनी, अनूप श्रीवास्तव, मधुप श्रीवास्तव, चरण स्वरूप शर्मा, सन्तोष गुप्ता(राजू), अनूप गुप्ता, सुनील मणी, प्रदीप गोयल, सरदार अमर जीत सिंह, रामदयाल सोनी, देवेंद्र वर्मा विजय कुमार सोनी, प्रदीप अग्रहरि सहित दर्जनों भाजपाइयों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया एवं बधाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे