Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda: ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी ख़राबी के चलते विधुत आपूर्ति में परेशानी



दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा :विधुत उपकेंद्र मसकनवा में लगा 10 एमबीए ट्रांसफार्मर में आयी तकनीकी खराबी के कारण विधुत आपूर्ति बाधित होने से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उपकेंद्र पर लगे 5 एमबीए ट्रांसफार्मर से सभी फीडरों पर बारी बारी से विधुत आपूर्ति की जा रही हैं।विधुत उपकेंद्र मसकनवा में लगे 10 एमबीए ट्रांसफार्मर के खराब होने से भोपतपुर, मसकनवा, गौराचौकी, बगदर, छपिया की सप्लाई बाधित होने से लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अचानक ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई।जिससे आपूर्ति बाधित हो गई।केंद्र पर तैनात जेई देवताराम ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराबी होने की सूचना उच्चधिकारियों को दी है। उच्चधिकारियों ने तत्काल टेस्टिंग टीम को मसकनवा भेजा टीम ने ट्रांसफार्मर जाच करने के बाद ट्रांसफार्मर जला पाया। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए उच्चधिकारियों ने संस्तुति दे दी है।सोमवार के शाम तक बदलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दो- दो फीडरों पर बारी बारी से दो दो घंटे की विधुत आपूर्ति की जा रही हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे