Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर :दहेज की बलिवेदी पर चढ़ गई नवविवाहिता



मनकापुर गोंडा: एक और नवविवाहिता दहेज की बलिवेदी पर चढ़ गई, मृतका की मां की सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

  रविवार को मनकापुर पुलिस में दिए गए शिकायती पत्र में जनपद के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परास पट्टी गांव निवासिनी मीना पत्नी राम जियावन ने कहा है कि उसकी पुत्री गीता उम्र 22 वर्ष का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व व्यास मुनि पुत्र राम अवध निवासी  लिदेहनाग्रँट  मउहरिया थाना मनकापुर के साथ हुआ था। विवाह उपरांत ससुराल वालों  के द्वारा बार-बार मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। प्रार्थनी ने मोटरसाइकिल देने में असमर्थता जताई। जिसको लेकर मृतका को ससुराल वालों ने बार-बार प्रताड़ित किया। प्रार्थिनी की पुत्री ने मामले को अपने मायके वालों से बताया था।विगत दिनों मृतका ने दहेज की मांग पूरी ना होने की दशा में मारडालने की आशंका भी व्यक्त की थी।

 रविवार प्रातः 7 बजे सूचना मिली की उसकी पुत्री को जान से मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है।

 मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष  विसुनदेव पांडे ने दूरभाष पर बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर ससुराली जनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे