मनकापुर :नर मुंड पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप | CRIME JUNCTION मनकापुर :नर मुंड पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर :नर मुंड पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप



गोंडा :मनकापुर के टिकरी जंगल में एक नर मुंड पेड़ से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने नरमुंड को कब्जे में लेकर  जिला मुख्यालय रवाना कर दिया।



 मंगलवार को मनकापुर पुलिस को सूचना मिली कि टिकरी रेंज के वन टांगिया  के बगल जंगल में एक पेड़ से नरमुंड लटक रहा है। धीरे धीरे यह सूचना क्षेत्र में जंगल के आग की तरह फैल गई आनन-फानन में पहुंची मनकापुर पुलिस ने नरमुंड को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों की सूचना के उपरांत पहुंचे डाग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल किया।  जंगल में नरमुंड मिलने की सूचना मृतक के परिजनों तक पहुंच गई थी जिससे मृतक के भाई धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र मिश्रीलाल यादव भी रोता  बिलखते हुआ घटनास्थल पर पहुंच गया। मृतक के भाई ने मृतक के हाफ कक्षा, चप्पल , रस्सी के जरिए पहचान करते हुए बताया कि वाह वजीरगंज थाना क्षेत्र के गोरिया गांव का निवासी है उसका भाई जितेंद्र कुमार यादव उम्र 36 वर्ष मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मृतक जितेंद्र 21 सितंबर 2020 को गायब हो गया था भाई के गायब होने की सूचना 22  सितंबर को थाना वजीरगंज में देकर गुमशुदगी दर्ज करवाया गया था। जितेंद्र अपने पीछे लड़का शिवा ,शुभम  ,पुत्री बेबी और अपने पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया।

 वही क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव ने बताया की मृतक विक्षिप्त था घना जंगल होने के कारण शरीर के अन्य हिस्सों पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे