Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर में व्यापार मण्डल के बैठक में पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन



गोंडा: संगठित व्यापारियों का उत्पीड़न कोई भी नहीं कर सकता है| संगठन बहुत बड़ी शक्ति है| संगठन हीन व्यापारियों का लोग उत्पीड़न करते हैं, इसलिए व्यापारियों को संगठित होकर ही व्यापार करना है|

उक्त विचार  मंगलवार को मनकापुर  कस्बे में स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित उ०प्र० व्यापार  मंडल के बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रभारी प्रतिनिधि सुनील गुप्ता ने मौजूद व्यापारियो को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होने कहा कि संगठन  के व्यापारी बन्धुओ  ने कोरोना काल में भी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस विभाग, स्वास्थ विभाग, राजस्व विभाग को समय-समय खाना, पानी, नाश्ता आदि व्यास्था के साथ-साथ पीएम, सीएम व डीएम राहत फंड अपना-अपना योगदान दिया।
जो सराहनीय कार्य रहा है।जिसे लोग आज भी याद करते है।यह सब एक व्यापारी के वश की बात नही थी।संगठन के कारण संम्भव हों सका है।श्री गुप्ता ने कहा कि सभी लोग एक रहे और समाज हित में कार्य करे।जिससे किसी भी व्यापारी का अहित न हो।इसके पूर्व प्रभारी द्वारा संगठन का नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें जिला प्रभारी पूर्व चेयरमैन रामकृपाल सोनी, नगर अघ्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता उर्फ पन्नी लाल, उपाघ्यक्ष जगदीश सोनी, राजेन्द्र राज, गणेश कसौधन, शशांक मोदनवाल, महामंत्री सभासद अखंड प्रताप सिह, कोषाघ्यक्ष रामरंग गुप्ता, मंत्री मनोज कुमार गुप्ता, विजय वर्मा, संगठन मंत्री अनूप मोदनवाल, गिरजेन्द्र मिश्रा, राजीव गुप्ता, सौरभ सोनी को सर्व सम्मति मनोनीत किये गये। लोगों ने मनोनीत कार्यकारिणी पदाधिकारियो को बधाई दिया। इस मौके पर सभासद राजेश मौर्या, विनोद कुमार गुप्ता, रघुवीर सोनी, डीके साहू, नवनीत गुप्ता, श्याम नरायन जयसवाल, त्रिभवन गुप्ता, प्रेम चंद चौहान, राज कुमार पटवा, सीटू अजमानी, कदीर अहमद आदि दर्जनो व्यापारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे