वासुदेव यादव
अयोध्या। श्री राम विवाह उत्सव के उपलक्ष्य में राजा दशरथ महल मंदिर में सात दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ शुभारंभ।
इस मंदिर के महंत परमार्थी गौ संत सेवी महंत बिंदुग्दाचार्य स्वामी देवेंद्रप्रसादाचार्य जी ने आरती पूजन कर कथा का उदघाट्न किया। साथ ही अपने अमृतमयी बचनों से सभी भक्तो को अभिसिंचित किया।
यहां कथा में व्यास स्वामी श्रीभरतदास जी महाराज ने इस दौरान भक्तों को कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीरामचरितमानस मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का वांग्मय स्वरूप है। श्री राम कथा अयोध्या में सुनने मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। कथा श्रवण के साथ ही सभी को चाहिए की इसका अनुकरण भी करें। भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। हम सभी को भगवान श्री राम के आदर्श आचरण उवदेशो को आत्मसात करना चाहिए। श्री राम कथा के श्रवण मात्र से मानव का जीवन धन्य हो जाता है। जबकि अयोध्या धाम में सुनने से जीवन परिपूर्ण हो जाता है। इससे पूर्व भक्तो द्वारा कथा व्यास की पूजा अर्चना की गई।
इस मौके पर आये संतो महंतों ने भी अपने अमृत मई बचनो से भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में आए सभी संतो महंतों का महंत बिंदुग्दाचार्य स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज व उनके कृपा पात्र शिष्य स्वामी रामभूषणदास जी महाराज उर्फ कृपालुजी महाराज ने अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान महंत कमल नयन दास, महंत जनमेजय शरण, महंत सुरेश दास, महंत राम दिनेशाचार्य, महंत बृजमोहन दास, महंत अवधेश कुमार दास, महंत नागा राम लखन दास, पेड़ा महाराज, महंत हनुमान दास, सुदामा दास, सूर्य नारायण दास, वैदिक पंडित विष्णु प्रसाद नायक , स्वामी उद्धव शरण जी महाराज, रामजीदास व शिवपूजनदास सहित अन्य संत महंत भक्तगण उपस्थित रहे।
अनवरत राम लीला शुरू
दशरथ महल मंदिर में राम विवाह उत्सव के उपलक्ष में अनवरत रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। जिसे देखने हेतु भक्तगण आह्लादित हैं। मिथिला सीतामढ़ी बिहार की टीम द्वारा यहां रामलीला का सजीव मंचन किया जा रहा है। जिसको देखकर सभी भक्तगण आनंदित हो रहे हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ