Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा के संजय कुमार को राष्ट्रीय कार्यशाला भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून में किया गया शामिल

 


पवन जयसवाल

जनपद गोंडा के सोनापार गाँव के रहने वाले युवा सामाजिक सेवा में संलिप्त संजय कुमार का चयन अक्टूबर 2019 में जनपद रायबरेली से जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे के रूप में किया गया था। विभिन्न सामाजिक सेवा में लीन संजय की प्रारम्भिक शिक्षा गृह जनपद गोंडा से होकर परास्नातक की शिक्षा राजीव गांधी राष्ट्रीय युवा विकास संस्थान श्रीपेरम्बुदूर तमिलनाडू से स्थानीय प्रशासन में पूर्ण होने के पश्चात उसी संस्थान में ICSSR कार्यक्रम से समावेशी विकास के लिए नगर निगम का सहयोग तुलनात्मक अध्ययन पंजाब और लुधियाना विषय पर अनुसंधान सहायक के रूप में कार्य निर्वहन किया। उसके बाद भारत सरकार की सबसे बड़ी महत्वाकांक्षी योजना नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र रायबरेली से अक्टूबर 2019 में जिला परियोजना अधिकारी के रूप में चयन किया गया। संजय कुमार द्वारा बताया गया कि तीन दिवसीय (5-7 जनवरी 2021) गंगा संरक्षण एवं नदी विकास कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय स्तर कार्यशाला का आयोजन नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत देश के 29 जनपद में नियुक्त जिला परियोजना अधिकारी व राज्य परियोजना सहायक प्रशिक्षण हेतु भारतीय वन्य जीव संस्थान देहारादून द्वारा आयोजित जैव विविधता संरक्षण एवं रखरखाव पर आधारित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जल शक्ति मंत्रालय व नेहरू युवा केंद्र संगठन के महानिदेशक श्री राजीव रंजन मिश्रा व श्री अशित सिंह सहित के वक्तव्य सुनने का सुअवसर जनपद रायबरेली से जिला परयोजना अधिकारी संजय कुमार को प्रदान किया गया। संजय कुमार बताते हैं कि उनका जीवन बहुत ही सरल एवं माध्यम परिवार में व्यतीत हुआ। इनका कहना है की पदों के सृजन के बाद गंगा नदी की निर्मलता एवं अविरलता को संजोने हेतु रायबरेली के गाँव क्षेत्र में गंगा नदी के संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता व रैली जैसे अन्य सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक गतिविधियों को निरंतर गति दिया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे