Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Ayodhya:मेयर ने जूस पिलाकर परमहंस का तोड़वाया अनशन


वासुदेव यादव 
अयोध्या। अति प्राचीन तपस्वी छावनी मन्दिर के महंत व जगतगुरु परमहंस आचार्य महाराज जोकि मोहब्रा बाजार में मांस अंडा मछली व मदिरा की बिक्री पर रोक लगाने व दुकानों को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर अनशन रत रहे। आज शुक्रवार को अपराह्न अयोध्या मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के आश्वासन पर एवं जूस पिलाने के उपरांत उन्होंने अपना अनशन तोड़ दिया।
  इस मौके पर श्री उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या भगवान श्री राम की पावन जन्म भूमि है। यह आध्यात्मिक और धार्मिक नगरी है। अयोध्या क्षेत्र पूर्व से ही ट्राई जोन है। अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा के अंदर मांस मछली अंडा मदिरा का क्रय विक्रय पूर्व से ही प्रतिबंधित रहा है। जगत गुरु परमहंस आचार्य की मांग जायज है। पुलिस प्रशासन ने मोहबरा बाजार पंचकोसी परिक्रमा मार्ग से मांस मछली अंडा की दुकानों को हटवा दिया है। आगामी मार्च महीने के बाद से मोहबरा बाजार में मादक द्रव्य आदि की बिक्री ना होने पाए ऐसा प्रयास किया जाएगा।
   इस दौरान जगत गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि हमारी मांगों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कार्यवाही की है। मोहबरा बाजार परिक्रमा पथ निकट से मांस अंडा व मछली की बिक्री पर रोक लगा है। इसका सड़क के निकट से बिक्री बन्द हुवा है। जिससे हम खुश हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम मेयर को ज्ञापन सौंपकर शाशन प्रशासन से मांग की है कि सभी धार्मिक नगरी से मांस मछली अंडा मदिरा की बिक्री पर रोक लगाई जाए। साथ ही धार्मिक सरोवर कुंड तथा गौशाला को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए तथा भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। गौ रक्षा मंत्रालय की मांग व तांडव वेव सीरीज़ पर रोक व निर्माणकर्ता पर कार्यवाही की भी मांग की है। 
  इस दौरान अयोध्या आरएम विजय मिश्रा, सीओ आरके राय, कोतवाल अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे