Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BABHNAN GONDA- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बभनान पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

बभनान 

 उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर चौकी प्रभारी बभनान कन्हैया दीक्षित के द्वारा रेलवे स्टेशन चौराहा पर पावर हेल्प लाइन व महिला सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमे महिलाओ को आत्मनिर्भर होने और अपने महिला शक्ति का उपयोग करने की जानकारी दी। चौकी प्रभारी ने कहा कि अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर महिलाओं और बेटियों को पुलिस लगातार जागरूक कर रही है। रविवार को छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनान पुलिस ने पावर हेल्प लाइन व महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम चलाया। पुलिस ने बभनान स्टेशन चौराहे के पास महिलाओं और युवतियों को 1090, 1098, 181, 102 व 108 सहित विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या आने पर हेल्पलाइन के अलावा पुलिस को भी इसकी सूचना दी जाए। इसका तत्काल समाधान किया जाएगा। महिला अपने सम्मान और आत्म रक्षा ,अपनी शक्ति को पहचानें। किसी भी समस्या का डटकर सामना करें। महिला अपनी शक्ति को पहचानें और निडर होकर आगे बढ़ें। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं बेटी और बेटा में अंतर न समझें और बेटियों को पढ़ने के लिए आगे बढ़ने दें घर-घर जाकर महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में बताएं । इस मौके पर हेड कांस्टेबल सुनील चौधरी, कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, कांस्टेबल शिवम यादव, कांस्टेबल दिनेश मदेशिया, कांस्टेबल राहुल कुमार व पी आर वी 0889 के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे