Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...युवा घेरा कार्यक्रम के रूप में सपाइयों ने मनाया स्वामी विवेकानंद जयंती


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार युवा साथियों द्वारा युवा घेरा कार्यक्रम का आयोजन एम एल के पीजी कॉलेज में पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री डॉ एसपी यादव, युवजन सभा अध्यक्ष राकेश यादव व सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।


कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। उत्तर प्रदेश के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः सीएम बनाने का संकल्प ले रहे हैं। आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार युवा किसान जवान छात्र आम जनता आदि सभी मिलकर बनाएंगे।

सपा नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने कहा कि यूपी के युवा अखिलेश यादव को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। आज स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन है। हम सभी संकल्प लेते हैं कि 2022 में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना कर रहेंगे। इसके लिए अभी से ही हम सभी अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी व संगठन को मजबूत कर रहे है। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इस योगी की तानाशाही सरकार को जबतक उखाड़ नही फेकेंगे तब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेगे।

युवा घेरा कार्यक्रम में युवजन सभा के अध्यक्ष राकेश यादव व जिला मंत्री नीरज शुक्ला ने युवाओ को संबोधित करते हुए कहा कि युवा दिवस के अवसर पर हम सब संकल्प लेते है कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है औऱ इस तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकना है, उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कराए गए कार्यो को जनता तक पहुँचाकर और नौजवान साथियो को एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी को विजयी बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान, महामंत्री सफीउल्लाह खां, वसीम खा राधेश्याम वर्मा गुड्डू यादव बड़कने बिदुसि शानू पाण्डेय विनोद यादव अभिजीत पाल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे