Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA NEWS:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा बहराइच जिले की सीमा पर ग्राम छतौनी चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुणा वर्मा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। वह पार्टी के कार्य से बलरामपुर जा रही थी। पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओ की लगन व निष्ठा देखकर वह भाव विभोर हो उठी। सबका मनोबल मनोबल बढ़ाते हुये उन्होंने कहा, कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ की हड्डी होता है। आप लोगों की मेहनत ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पार्टी की छवि धूमिल करने के लिये हर हथकंडे अपना रहे हैं, उनसे सतर्क रहने की  जरूरत है। देवेंद्र दीक्षित, विनय मौर्य, मैनबहादुर सिंह, रामकुमार मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे