रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। क्षेत्र में शुक्रवार को कोरोना के टीकाकरण अभियान के पहले दौर में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उत्साह से लबरेज दिखे और हंसते हंसते टीका लगवाने के साथ उन्होंने लोगों को प्रेरित किया व पूरे दिन काम पर डटे रहे। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र करनैलगंज पर शुक्रवार को टीकाकरण अभियान का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने खुद को टीका लगवा कर किया।
उसके बाद पूर्व अधीक्षक डॉक्टर आफताब आलम को टीका लगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मचारियों ने एक-एक करके टीका लगवाया। टीका लगवाने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और मजे की बात यह रही कि टीका लगवाने के बाद कोई भी कर्मचारी या अधिकारी रेस्ट करने के लिए नहीं गया। बल्कि सभी लोग काम पर डटे रहे। अधिकांश महिला कर्मचारियों ने टीका लगवाने में उत्साह दिखाया और लोगों को प्रेरित किया कि टीका लगवाने का कोई नुकसान नहीं है। उसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ कोरोना वारियर्स रहे स्वास्थ्य कर्मचारी टीका लगवाने के लिए आगे आए। जिसमें सबसे पहला टीका डॉक्टर अश्वनी गुप्ता को लगाया गया। टीकाकरण अभियान के दौरान सीएचसी पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी खुद जमे रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर सुरेश चंद्रा ने एक-एक कर्मचारियों को लिस्ट बनाकर सभी का टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि 618 का लक्ष्य करनैलगंज सीएससी पर रखा गया है। जिसमें शुक्रवार को 200 कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ