Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

GONDA : दहेज नही मिली तो कर ली दूसरी शादी



ओ• पी• भारती
वज़ीरगंज : स्थानीय थानाक्षेत्र के गिरधारी पुरवा निवासिनी महिला ने पति व परिजनों द्वारा दहेज के लिए मारपीट करने व दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रथा समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर दर्ज किए मामले के मुताबिक कस्बे के गिरधारी पुरवा निवासिनी शमीमा बानो की शादी 8 वर्ष पूर्व उमरी बेगमगंज कस्बे में हुई थी। शादी के बाद से ही पति व उनके परिवारीजन दहेज में बाइक की मांग करते हुए ताना देकर मारपीट करने लगे। जिस सम्बन्ध कई बार रिश्तेदारों ने पंचायत कर सुलह कराया किन्तु ससुरालीजनों का रवैया नही बदला और वे आये दिन मारपीट करने लगे। वादिनी को छह वर्षीय बेटा भी है।पति मोहम्मद अहमद ने एक वर्ष पूर्व चुपके से दूसरी शादी कर ली। वादिनी के विरोध करने पर उसे मारपीट कर उसके मायके छोड़ गए। पुलिस ने उपमहानिरीक्षक के आदेश पर पति समेत आधा दर्जन ससुरालियों पर दहेजप्रथा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर कर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे