Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कला की बारीकियां बताकर किया मूर्ति कलाकारों का सम्मान

 

वासुदेव यादव

अयोध्या। राष्ट्रीय ललित कला अकादमी, नई दिल्ली ( भारत सरकार ) के  अध्यक्ष - डॉ. उत्तम पचारने  तथा क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेन्द्र कुमार त्रिपाठी  तथा राज्य ललित कला अकादमी, लखनऊ ( उत्तर प्रदेश सरकार ) के  उपाध्यक्ष गिरीश चन्द्र  का अयोध्या आगमन पर कला एवं कलाकार विचार संगोष्ठी का आयोजन संस्कार भारती साकेत विभाग संयोजक हरीश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में स्वदेश संस्थान भारत के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती अयोध्या के महामंत्री शिव बक्श सागर प्रजापति द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की हस्त निर्मित मूर्ति के साथ ही स्वदेश भारत स्मारिका व बुके आदि सप्रेम भेंट करते हुए स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।


   इसी क्रम में प्रसिद्ध मूर्तिकार प्रवीण कुमार ने भी श्रीराम व निषादराज की मूर्ति भेंट की तथा स्वदेश भारत के सहसंयोजक मण्डल के अम्बरीश श्रीवास्तव, डॉ. पंकज कुमार यादव, गया प्रसाद आनन्द, डॉ स्वदेश मल्होत्रा, नैन्सी जायसवाल, सीमा माखेजा, अयोध्या महोत्सव न्यास की सचिव नाहिद कैफ, संगीत विभाग की सुरभि पाल जी,  समाजसेवी रवि तिवारी तथा संस्कार भारती अयोध्या के जिला संयोजक विजय यादव, महिला प्रकोष्ठ की अयोध्या महानगर संयोजिका रेणुका रंजन श्रीवास्तव, गायक बृज मोहन, फ़िल्म एक्टर विवेक पांडेय आदि ने माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पित कर स्वागत किया। 


इसके उपरांत कला व कलाकारों के विकास के सम्बंध में विचार संगोष्ठी हुई जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के अध्यक्ष जी के द्वारा कला की बारीकियों पर विशेष प्रकाश डाला गया तथा कलाकारों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा भी हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे