Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:किसान और नौजवानों का विरोधी है भाजपा सरकार :विनोद पाण्डेय



जारी रही तीसरे चरण की प्रसपा की पदयात्रा
एस के शुक्ला
प्रतापगढ़। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर संपूर्ण उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के गांव- गांव,पाव-पाव शुरु की गई पदयात्रा अभियान के तीसरे चरण के तीसरे दिन भी जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष व उच्च न्यायालय लखनऊ के अधिवक्ता प्रसपा नेता विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में जारी रही।
पदयात्रा के तीसरे दिन प्रसपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सदर विधानसभा क्षेत्र के पूरे भैया,राम नगर सहित आधा दर्जन ग्राम सभाओं के घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क करते हुए पार्टी के नीतियों एवं उद्देश्यों से ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ  पम्पलेट वितरित किया।इस दौरान प्रसपा नेताओं ने वर्तमान भाजपा सरकार को किसान और नौजवानों का विरोधी बताया।इस दौरान प्रसपा नेता विनोद कुमार पांडेय ने वर्तमान प्रदेश सरकार को  जनविरोधी बताते हुए कहा कि यात्रा का उद्देश्य पूजीपतियों के लिए काम कर रही भाजपा सरकार की पोल खोलना है। जनसंपर्क के दौरान ललित पाण्डेय, अखंड कीर्ति,आज़ाद अंसारी, अरविंद कुमार मिश्रा, राम प्यारे मिश्रा, उघव पाण्डेय, लाल जी ,पंकज ,राकेश सहित आदि लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे