Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक,मनाया जन्मदिन



इस दौरान सीएचसी के मरीजों में किया फल वितरण

आलोक बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। शनिवार को पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थको ने मेंहदावल अस्पताल तिराहे के पास केक काटकर जन्मदिन को मनाया गया। जिसमें दर्जनों समर्थको ने पूर्व सांसद के लिए दीर्घायु होने के साथ ही पुनः संतकबीरनगर के विकास के लिए आने की कामना किया गया।
बताते चले कि शनिवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन का केक काटने से पूर्व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थको द्वारा मेंहदावल अस्पताल तिराहे पर स्थापित पूर्व मंत्री स्व0 बाबू चंद्रशेखर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इसके पश्चात ही पूर्व सांसद के जन्मदिन को केक काटकर मनाया गया। केक कटने के बाद ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सांसद के जन्मदिन पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के मध्य फल व मिष्ठान का वितरण किया गया। जिसमें सभी के द्वारा पूर्व सांसद के दीर्घायु होने के साथ ही उनके निरंतर विकास की कामना किया और साथ ही पुनः संतकबीरनगर की धरती पर जनप्रतिनिधि रूप में आने की कामना समर्थको द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुर्व जिला महामंत्री राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सांथा आशीष त्रिपाठी, मंडलाध्यक्ष मेंहदावल हरिशंकर निषाद, मंडल अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह, सभासद मेंहदावल नगर पंचायत श्रीमती शैल श्रीवास्तव, परमात्मा सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, आनंद श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष सतीश मणि त्रिपाठी, मंडल महामंत्री आशीष सिंह, महामंत्री बृजनंदन पाठक, कमला यादव, सेक्टर संयोजक प्रशांत श्रीवास्तव, देवी शरण पांडे, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष औरंगजेब चौधरी, गोलू पाठक रघुवंशी, गोलू बाबा सवर्ण, विनोद चौधरी, हेमंत चौधरी, किसान मोर्चा के जिला सोशल मीडिया प्रमुख चंद्रशेखर बरनवाल, मंडल कोषाध्यक्ष ईश्वरचंद्र शुक्ला सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे