Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Gonda news:सरयू तट पर श्रीमद् भगवत कथा आरम्भ


रजनीश/ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। सरयू तट कटरा घाट पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ आगामी 20 फरवरी को होगा। यह जानकारी आयोजक मंडल के सन्तोष कुमार जायसवाल व प्रकाश जायसवाल ने संयुक्त रूप दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को देवस्थापन, मंगल कलश यात्रा, कथा महात्य रविवार को श्री शुकदेव आगमन व कपिलदेव हुति संवाद, सोमवार को संत भक्त चरित्र, नरसिंह भगवान व वामन अवतार, मंगलवार को भगवान के विभिन्न अवतर व श्रीकृष्ण जन्म, बुधवार को बाल लीला, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग, गुरुवार को रुक्मणि विवाह व तुलसी सालिगराम विवाह व शुक्रवार को सुदामा चरित्र नव योगेश्वर संवाद की कथा आचार्य रसराज मृदुल जी महाराज द्वारा सुनाई जायेगी। वहीं शनिवार को विशाल भंडार का आयोजन किया जायेगा। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे