Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Pratapgarh:स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृति मे हुई काव्य गोष्ठी, स्मारक बनाने का संकल्प


एस के शुक्ला
 प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के अगई गांव मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक कुंवर तेजभान सिंह की स्मृति मे कवि गोष्ठी व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। वहीं कार्यक्रम मे समाज के विभिन्न वर्गो के प्रतिनिधियों ने कुंवर तेजभान सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्वतंत्र कवि मण्डल सांगीपुर के तत्वाधान मे हुए कवि गोष्ठी मे वक्ताओं ने कुंवर तेजभान सिंह को संत बताते हुए उनके गांव मे स्मारक बनवाए जाने का भी संकल्प जताया। इसके बाद कवियो एवं साहित्यकारो ने सामाजिक तथा राष्ट्रीय परिवेश से जुडी रचनाओं की प्रस्तुतियां देकर कौमी एकता का माहौल बनाया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार अर्जुन सिंह व संचालन महामंत्री डा. अजित शुक्ल ने किया। संयोजक परशुराम उपाध्याय सुमन व संजय पटेल ने स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि भारत रक्षा अभियान के राष्ट्रीय महासचिव विजय मिश्र ने कुंवर तेजभान के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। काव्यपाठ करने वालों मे बाबूलाल सरल, डा. केशरीनंदन शुक्ल, शेख मंुशीरजा अनीस, फैयाज अहमद परवाना, गुरूबचन सिंह बाघ, ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, गीता पाण्डेय, यज्ञ कुमार पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह सौम्य, महादेव प्रसाद मिश्र बम बम, अशोक विमल, अरविंद सत्यार्थी, रामजी आसमां, सुरेश अकेला, चंद्रशेखर मिश्र, संजय शुक्ल आदि रहे। इस मौके पर विन्देश्वरी पटेल, वीरेन्द्र सिंह, लल्लन सिंह, अरूण प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे