Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या:विश्व रामराज्य महासंघ राम राज्य का सपना करेगा साकार: बृजमोहनदास

 

विश्व रामराज्य महासंघ के सभी पदाधिकारियों कलाकारों आदि का हुवा भव्य स्वागत सम्मान

राम राज्य लाने का सभी ने लिया संकल्प, हिन्दू महिलाओं को कृपाण रखने की सरकार दे इजाजत की उठी माँग

वासुदेव यादव

अयोध्या। विश्व राम राज्य महासंघ अयोध्याधाम के तत्वाधान में साकेत कॉलेज के जेपीएन सभागार में रविवार को अपराह्न सभी पदाधिकारियों, समाजसेवियों कलाकारों पत्रकारो आदि का स्वागत समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थापक महंत बृजमोहनदास महाराज, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता शिवम श्रीवास्तव ने किया। 


अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि महन्त बृजमोहनदास महराज ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व राम राज्य महासंघ का गठन हिन्दुओ के सम्मान उत्थान के लिए किया गया है। अयोध्या में राम मंदिर का श्री गणेश हो चुका है। राम राज्य पूरे विश्व में लाना है। इसके लिए महासंघ के सभी पदाधिकारियों, कलाकारों, सम्भ्रांत जन पत्रकार, नारी सम्मान आदि का सम्मान आयोजित किया गया ताकि सभी एकजुट संगठित होकर राम राज्य का सपना साकार करवाने में सहभागी बन सकें। महन्त बृजमोहन दास ने कहा कि हम भगवान राम व श्री कृष्ण के वंशज है। अतः सभी हिन्दू एकजुट होकर विश्व मे रामराज्य लाने का संकल्प लें। श्री दास ने कहा कि अब तक राम जन्म भूमि मन्दिर निर्माण हेतु हिन्दुओ ने ट्रस्ट को ऑन रिकार्ड 1590 करोड़ का चंदा व दान दिया है। 

 विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह 'दीदीजी'  ने कहा कि विश्व महासंघ की मांग है कि मां बहनों बेटियों को सरकार कृपाण रखने की इजाजत दे, सिक्ख समाज की तरह ही ताकि ये अपनी सुरक्षा कर सकें। अपराध अपराधी पर रोक लगे, भयमुक्त का वातावरण बने। ऐसा सरकार प्रयास करें। यह तभी सम्भव होगा जब विश्व में राम राज्य आवें। इसके लिए संघ बना है। हम सब संकल्प लिए है कि राम राज्य का सपना साकार करेंगे। अंत में दीपिका सिंह ने कहा कि सभी संस्कार में रहे, सभ्यता को हथियार बनाओ, सब प्रेमभाव व संगठित रहे शक्तिशाली बनें। मां बहन बेटी आदि की सुरक्षा हो सब पढे सब बढ़े तभी देश तरक्की करेगा व देश मे राम राज्य आएगा। इसके लिए योगी व मोदी की सरकार और अथक प्रयास करें। महामंत्री आशीष मौर्या ने कहा कि यह संघ के सभी जनों का स्वागत सम्मान किया गया है। हम सबने संकल्प लिया है कि राम राज्य पूरे देश मे लायेंगे। राम राज्य से ही देश व समाज का कल्याण व हित होगा।

 साकेत कालेज के प्राचार्य डॉ अभय सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि अयोध्या में राम लला का मंदिर बनना शुरू हो चुका है। अब राम राज्य का श्री गणेश हो चुका है। संघ की सभी मांग जायज है। महासंघ अपने मिशन में कामयाब हो ऐसी हम सब मंगल कामना करते है। 

इस दौरान गायक गगन दीप सिंह ने अपने गायन,' दुनिया में पावन अयोध्या धाम है... से सबका दिल जीत लिया। जिससे दर्शकगण तालिया बजाने पर मजबूर हो गये। 

 इससे पूर्व सभी अतिथियों का राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपिका सिंह व महामंत्री आशीष मौर्य ने भगवा साल भेंटकर तहे दिल से स्वागत अभिनन्दन किये। 

 इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता भजन गायक देवेंद्र पाठक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमारदास, डॉ सम्राट अशोक मौर्या, शोशल ऐक्टिविस्ट वासुदेव यादव, पार्षद डॉ नीलम सिंह, विजय मौर्या, कवि योगेशदास, संघ की जिलाध्यक्ष रश्मि श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी शरण पण्डिया, डॉ आरपी वैद्य सहित अन्य लोग शामिल रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे