Sant kabir nagar मनरेगा में गोलमाल करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही से हड़कंप, ब्लॉक मुख्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar मनरेगा में गोलमाल करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही से हड़कंप, ब्लॉक मुख्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar मनरेगा में गोलमाल करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही से हड़कंप, ब्लॉक मुख्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा



आलोक कुमार बर्नवाल

सन्तकबीरनगर। बीते गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा औचक निरीक्षण कर फर्जी हस्ताक्षर कर मनरेगा के धन के गोलमाल को रंगे हाथ पकड़ा गया था और सख्त तेवर अपनाते हुए दोषियों पर कार्यवाही का निर्देश जिम्मेदार अधिकारी को दिया गया था। जिसके बाद से सभी के द्वारा आरोपियों के खिलाफ बेलहरकला थाना पर तहरीर देकर कार्यवाही करने का मांग किया गया। जिसके बाद से बेलहरकला ब्लॉक पूरी तरह से अफरातफरी हो गई थी। जिससे शुक्रवार को बेलहरकला ब्लॉक में पूरी तरह से सन्नाटा छाया रहा। अधिकांश अधिकारी और कर्मचारियों में एक तरह से इस तरह के भ्रष्टाचार की कार्यवाही से भय छाया हुआ है। हमेशा जनप्रतिनिधियों से गुलजार रहने वाला आज बेलहरकला मुख्यालय सन्नाटे के साये में रहा है। साथ ही दूसरा कारण मनरेगा के गोलमाल करने वाले भी गिरफ्तार किए जाने से भी पूरे ब्लॉक में सन्नाटा बना रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे