Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री राम विवाह महोत्सव भभुआ में आयोजित होगा श्रीराम लीला का मंचन

 


रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्री राम विवाह महोत्सव भभुआ में श्रीराम लीला का मंचन सोमवार से प्रारंभ होगा। जो शुक्रवार तक चलेगा। यह जानकारी देते हुए श्री राम विवाह महोत्सव समिति के अध्यक्ष आशुतोष प्रताप सिंह लव सिंह ने बताया की सोमवार को नारद मोह, विष्णु चरित्र।  मंगलवार को श्रीराम जन्म की लीला। बुधवार को ताड़का वध, मरीज दरबार एवं अहिल्या उद्धार। गुरुवार को नगर दर्शन, पुष्प वाटिका एवं शुक्रवार को श्री राम विवाह, परशुराम लक्ष्मण संवाद की लीला का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि समस्त श्रीराम लीला का कार्यक्रम दिन में 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। इसके अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जो रात 9 बजे से आयोजित किए जाएंगे। श्रीराम लीला की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे