Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बढ़नी:क्षत्रिय महासभा की बैठक में सामाजिक सरोकार पर चर्चा

 

'हाड़ा' विकास सिंह

बढ़नी। सिद्धार्थनगर:अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के शोहरतगढ़ तहसील इकाई की बैठक चिल्हिया स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। बैठक के मुख्यातिथि प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह ने संगठन का विस्तार एवं मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया। साथ ही समाज की कुरीतियों को समाप्त करने की बात कही। 


         चिल्हिया स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अ.भा.क्ष. महासभा के शोहरतगढ़ तहसील इकाई की बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीराम व महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। जिसमें क्षत्रिय समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, आपसी झगड़े को मिल बैठकर दूर करने, दहेज रहित शादी तथा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह 'चंचल' ने कहा कि एकजुटता से ही राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक मोर्चो पर सफलता मिल सकती है। इसके लिये सबल संगठन की आवश्यकता है।विशिष्ट अतिथि एवं प्रदेश सचिव अखंड प्रताप सिंह ने सभी से आपसी सहयोग, संगठन की मजबूती एवं महाराणा प्रताप एवं भगवान श्रीरामचंद्र के बताए हुए आदर्शों पर चलने की बात कही। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू शाही ने संगठन के विस्तार पर बल देने की बात कही। बैठक को जिला अध्यक्ष राजन सिंह, युवा अध्यक्ष प्रिंस सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जय बहादुर सिंह, शिवसागर सिंह, रामपाल सिंह, कृष्णकांत सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विजय सिंह एवं संचालन हरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान राम प्रताप सिंह, हाड़ा विकास सिंह, विजय सिंह, जोखन सिंह, सत्यदेव सिंह, मधुर श्याम सिंह, विप्लव सिंह, हितेश सिंह, डीके सिंह, आनंद सिंह, ओंकार सिंह, प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, गोपाल सिंह राकेश सिंह, रामपाल सिंह आदि उपस्थित रहे ।

  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे