Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बढ़नी:गुलाब मौर्या बने उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष

 

हाड़ा विकास सिंह

बढ़नी। सिद्धार्थनगर:स्थानीय गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई की एक बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला इकाई का पुनर्गठन किया गया।

   बढ़नी स्थित जीएवी इंटर कॉलेज के सभागार में उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक संपन्न हुई। मुख्यातिथि रहे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने पुरानी पेंशन, तदर्थ शिक्षकों को विनियमित करने व कोर्ट के आदेश पर सूचनाओं के संकलन, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह के आकस्मिक निधन के बाद रिक्त हुए जिला अध्यक्ष पद पर गुलाबचंद मौर्य, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष अहमद फरीद अब्बासी, जिला संयुक्त मंत्री रविंद्र सिंह पटेल व रामविलास चौधरी को सर्वसम्मति से चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शिक्षकों के हक व हितों की आवाज दमदारी से उठाने का संकल्प लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विजय कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राम पूजन सिंह, रमाकांत उपाध्याय, जयप्रकाश, अमरेंद्र प्रताप सिंह कुंवर, उदय प्रकाश मौर्य, संत प्रकाश, अनिल यादव, श्रीकांत राय, जुगल किशोर, प्रवीण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे