Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

BALRAMPUR...देवीपाटन मंदिर से निकला होली शोभा यात्रा


अश्वनी गुप्ता/अजीत श्रीवास्तव
जनपद बलरामपुर के तहसील तुलसीपुर क्षेत्र में होली पर्व बड़े धूम धाम से शांति पूर्वक मनाया गया। लोगो ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। हर वर्ष की तरह होली पर्व पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर से होली मिलन शोभा यात्रा की टोली निकाली गयी। सिद्ध पीठ देवीपाटन मंदिर पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी ने यात्रा का नेतृत्व किया। खुली जीप में महंत मिथलेश नाथ योगी के साथ क्षेत्रीय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला विजय सिंह राम प्रसाद सिंह ने वाहन पर सवार होकर लोगों का अभिवादन किया। नगर भम्रण का संचालन भाजपा कार्यकारणी सदस्य प्रवीण सिंह 'विक्की" एवं मंदिर सेवादार अरुण कुमार गुप्ता ने किया। लाल चौराहा मिल चुंगी नाका से होते हुए पुरानी बाजार चौक हनुमान गढ़ी चौराहा नई बाजार चौक होते हुए बलरामपुर चोराहे पर यात्रा समाप्त हुआ। वाहन टोली का लाल चौराहे पर भाजपा कोषाध्यक्ष उमंग लाठ मिल चुंगी नाका पर राजू कश्यप ने स्वागत किया। पुरानी बाजार में शकुदेव चौरसिया ने तथा हनुमान गढ़ी चौराहे पर भाजापा कार्यकारणी सदस्य दिलीप गुप्ता ने देवी पाटन महन्त का स्वागत माला पहनाकर एवं आरती उतार कर अभिवादन किया तथा वहाँ उपस्तिथ लोगो भाजपा जिला महामंत्री विशुनदेव गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, रोहित शर्मा,अभय देव आर्य सहदेव आर्य,अनूप गुप्ता, राजू गुप्ता चरन शर्मा सहित तमाम क्षेत्रीय लोगो ने पुष्पवर्षा कर देवी पाटन महन्त मिथलेश नाथ योगी का आशीर्वाद प्राप्त किया। नई बाजार सहित जगह जगह लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नई बाजार में मुस्लिम परिवार के लोगों ने फूलों की पंखुड़ियां की वर्षा की। तुलसीपुर वासियों ने पिछले साल कोविड-19 के कारण शोभायात्रा न निकाल पाने के मलाल का भरपूर आनंद इस बार लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे