Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज नगर में निकाली गई भोलेनाथ की बारात

रजनीश / ग्यान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। पीके शंकर जी बूटी अंखिया खुल गई निंदिया टूटी, थोड़ी और पिला दे यार। डीजे पर गाने की धुन के साथ शिव बारात पूरे नगर में घुमाई गई।


महाशिवरात्रि के मौके पर करनैलगंज नगर में गुरुवार की रात भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बारात के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ चल रही थी।

बारात के साथ डांस पार्टी व डीजे, रोड लाइट के साथ भारी भरकम काफिला चल रहा था। शिव बारात गुडाही बाजार से निकल कर गाड़ी बाजार, पड़ाव, गांधीनगर, घण्टाघर, स्टेशन रोड, सर्वामाई स्थान से वापस गुडाही बाजार पहुंची। बारात का जगह जगह स्वागत हुआ।

आधा दर्जन स्थानों पर प्रसाद वितरण व भंडारे का भी आयोजन किया गया था। गाड़ी बाजार में शिव जी का स्वागत व बारात की सेवा हुई। शिव मंदिर पर दूल्हा बने शिव जी की आरती पूजन के बाद बारात को रवाना किया गया। बारात के साथ में करनैलगंज नगर के  संभ्रांत नागरिकों के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु चल रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी चौकी प्रभारी रणजीत यादव, एसआई अजय कुमार सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मियों ने संभाल रखी थी। देर रात बारात  का समापन हुआ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे