Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन

 

रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा मंडल करनैलगंज नगर द्वारा कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज के परिसर में युवा सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया।


जिसमें मुख्य अतिथि नगर अध्यक्ष संजय यज्ञसेनी एंव वार्ड प्रभारी मनीष द्विवेदी ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण  एवं पुष्प दीपक जलाकर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में युवाओं के साथ  भाजपा के कई नेता व पदाधिकारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप दीक्षित, ग्रामीण महामंत्री मैन बहादुर सिंह, नगर उपाध्यक्ष मुकेश वैश्य, क्षेमेश्वर पाठक, श्याम किशोर मिश्रा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्चित पांडेय, प्रवीण वैश्य, चंदन गौड़, नामित सभासद वरिष्ठ कार्यकर्ता वृजेश शर्मा, लक्ष्मीचंद खेतान, आषीश गिरि, चंद्रशेखर गोस्वामी, चन्द्र कुमार शर्मा एवं स्कूल के बच्चों की उपस्थिति रही। युवाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में विजय मिश्रा नोडल अधिकारी एंव कई पदाधिकारी द्वारा युवाओं को सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियां एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम का संचालन कन्हैयालाल वर्मा महामत्री ने किया। इस मौके पर तमाम कार्यकर्ता व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे