Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज:कलश यात्रा के साथ पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

रजनीश / ग्यान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। करनैलगंज क्षेत्र के  चंगेरिया गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में  श्रीराम कथा व पांचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शनिवार से 17 मार्च तक किया गया है।


कार्यक्रम का शुभारंभ विशाल मंगल कलश यात्रा का आयोजन करके किया गया। जिसमें सुशीला सिंह के मार्गदर्शन में गांव की महिलाओं द्वारा  कलश में जल भरने के लिए चगेरिया, भभुवा होते हुए स्वामी अनमोलानंद आश्रम में पहुंची।

गायत्री परिवार के कार्यकर्ता आदर्श कुमार मिश्र ने बताया कि  कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ शरीर स्वच्छ मन व सभ्य समाज की परिकल्पना को पूरा करने के लिए शांतिकुंज हरिद्वार के टोली के द्वारा गांव में प्रातः 7 बजे से यज्ञ  व शाम 7 बजे तक संगीतमय  कथा का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में अभिषेक सिंह, अजीत सिंह, हृदयनारायण मिश्र, कुंवर बहादुर सिंह, अमिताभ मिश्र, दुर्गेश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह,बसंतोष मिश्र, गुड्डू सिंह, प्राची मिश्र, आंचल सिंह, खुशबू मिश्र सहित तमाम श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे