Sant kabir nagar ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप के सौंदर्यीकरण हेतू विधायक ने किया शिलान्यास | CRIME JUNCTION Sant kabir nagar ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप के सौंदर्यीकरण हेतू विधायक ने किया शिलान्यास
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप के सौंदर्यीकरण हेतू विधायक ने किया शिलान्यास




उपेक्षित धरोहर को संरक्षण से क्षेत्रीय वासियो में हर्ष
धर्मसिंहवा बाजार का होगा कायाकल्प–विधायक
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। बरसो से उपेक्षित सन्तकबीरनगर जनपद के सांथा ब्लॉक के ग्राम धर्मसिंहवा में आज ब्लॉक कर्मियों के द्वारा एक शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के अंतिम छोर पर स्थित व सिद्धार्थनगर जनपद सीमा से सटे धर्मसिंहवा बाजार को वर्तमान मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कृत संकल्पित है। जिसके लिए विधायक द्वारा अनेको योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में प्रसिद्ध बौद्ध स्तूप के जीर्णोद्धार के लिए विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा बीड़ा विगत वर्षों में उठाया गया था। जिसके लिए शासन के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया था। जिसके बाद से इसके जीर्णोद्धार का आशा क्षेत्रीय निवासियों में बन गयी। जिसके बाद शनिवार 20 मार्च 2021 को वह दिन आ गया जिसके लिए क्षेत्रीय के निवासी व बौद्ध समर्थक इंतजार कर रहे थे। आज पूरे विधिविधान से पूजन अर्चन के साथ इस स्तूप के सौंदर्यीकरण को विधायक राकेश सिंह बघेल के हाथों शिलान्यास किया गया। जनपद के पिछड़े क्षेत्र में शुमार इस नगर के ऐतिहासिक होने का यह बौद्ध स्तूप गवाह रहा है। इस स्तूप के जीर्णोद्धार न होना पूर्व के जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा रही है। जिसके कारण विगत 28 सितंबर 2019 को तेज बारिश के कारण स्तूप का एक हिस्सा टूटकर गिर गया था। इसके बाद मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल के पहल पर शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत 48.11लाख आवंटित कर दिया। इसके साथ ही बौद्ध स्तूप के पास ही ब्लॉक कर्मियों के द्वारा एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यातिथि विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा बताया गया कि धर्मसिंहवा महत्वपूर्ण स्थल रहा है। यह बौद्ध स्तूप के सौंदर्यीकरण होने से और इस क्षेत्र में और भी अन्य विकास कार्यो के पूर्ण होने से पर्यटन के पटल पर आ जायेगा। जिसमे देश प्रदेश ही नही विदेशों से भी लोग इस ऐतिहासिक स्वरूप को देखने आएंगे। मेरे द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए विगत चार वर्षों में अनेको कार्य किये गये है। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओ को चुनाव बाद किया जाएगा। विगत वर्ष कोरोना महामारी के कारण विकास कार्य की गति मन्द रही है। जिससे अनेको विकास कार्य पर प्रभाव पड़ा। साथ ही इस बाजार को नगर पंचायत बनवाने का प्रयास जारी है। इस क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हूँ। सरकार द्वारा भी सभी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे आज सड़क, बिजली, पानी आदि सुविधाओं को बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली के कई योजनाओं का कार्य हो रहा है। इस बौद्ध स्थल का भी सम्पूर्ण विकास किया जाएगा।क्षेत्रीय सड़को के चौड़ीकरण के लिए भी कार्य किया जा रहा है। जो शीघ्र ही धरातल पर क्रियान्वयन होगा। प्रदेश सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य किया और हर क्षेत्र का विकास किया गया। इस तरह से अनेको बातो को कहा गया। इस अवसर पर अन्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्रा, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ सर्वेश्वर पांडेय, प्रधान मौलाना वारिस अली, बीडीओ रेनू चौधरी आदि ने भी अपने विचारों को रखा और क्षेत्रीय विधायक के विकास पूर्ण कार्यो को सराहा गया। इस कार्यक्रम का संचालन सर्वेश त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस शिलान्यास कार्यक्रम की व्यवस्था ब्लॉक कर्मी शर्मद खान, अरविंद कुमार, अनूप कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता आशीष त्रिपाठी, अरविंद यादव, लालचंद शर्मा, विनोद पांडेय, अरबिंद शुक्ला, विपिन वर्मा, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र कन्नौजिया, शेरू सिंह, विवेक सिंह
मिथिलेश थाानाध्यक्ष विपिन कुमार पाठक मय पुलिस दल के साथ ही सैकड़ो क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे
आपका विज्ञापन यहाँ दिख सकता है | Your Ad Here | संपर्क करें: contact@crimejunction.com