Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar पूरी भव्यता के साथ निकली राम बारात, भक्तों मे उत्साह




धूमधाम से निकली बारात यात्रा
आलोक कुमार बर्नवाल
सन्तकबीरनगर। धर्मसिंहवा बाजार में स्थित मां काली मंदिर परिसर में चल रहे विष्णु महायज्ञ के साथ ही चल रहे रामलीला मंचन में बृहस्पतिवार की रात में भव्य राम बारात निकली। जिसमे सनातन धर्म प्रचार समिति के पदाधिकारियों के साथ स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर राम बारात में भाग लिया। कस्बे के यमुनेश्वर महादेव मंदिर से होकर राम बारात मुख्य बाजार होते हुए थाना रोड से होकर वापस मां काली मंदिर परिसर स्थित मंचन स्थल पर संपन्न हुई। प्रभु श्री राम के जयकारे लगाते हुए सैकड़ों बाराती प्रभु श्री राम की बारात में शामिल हुए बैंड-बाजे पर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में आतिशबाजी के साथ-साथ बैंड बाजे पर बज रहीं धार्मिक धुनों पर युवाओं की टोली ने जमकर नृत्य किया। मंचन स्थल पर पहुंची राम बारात का महाराजा जनक ने स्वागत किया। बारात के स्वागत में उन्हें स्वादिष्ट पकवान और मिष्ठान भी परोसें गये। इसके बाद कलाकारों ने भगवान श्रीराम व माता सीता के विवाह का सुन्दर मंचन किया।
इस दौरान पूरा पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। यज्ञ समिति के वालान्टियर जगह-जगह मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था महिला कांस्टेबल पूजा और शिवांगी सिंह समेत एसआई संजय सिंह, बब्बन प्रसाद, राधेश्याम सिंह और ग्रामवासी में बृजेश चंद्र त्रिपाठी, अनिल मोदनवाल, ओमप्रकाश मध्देशिया, रामचंद्र मध्देशिया, राजेन्द्र मद्धेशिया, रमेश मध्देशिया, रघुनाथ अग्रहरी, प्रभू दयाल द्विवेदी, आशीष मध्देशिया, विक्की पटवा, भोला मध्देशिया, अनुराग, मनोज कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार वर्मा, जयशंकर प्रसाद, घनश्याम वर्मा, गौरीशंकर जायसवाल, सुरेश मोदनवाल, उमेश वर्मा, उमेश मोदनवाल, धर्मराज गुप्ता आदि श्रद्धालु शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे